राष्‍ट्रीय

दिल्ली मेट्रो में रक्षाबंधन पर ! भीड़ के बीच वह करने लगा हस्तमैथुन, लड़की पर गिराया स्पर्म

नई दिल्ली
 रात का वक्त था, मेट्रो में काफी भीड़ थी, रक्षाबंधन के त्योहार पर लोग बड़ी संख्या में बाहर निकले थे। ऐसे में एक शख्स घिनौनी हरकत करने लगा। भीड़ में वह मास्टरबेट करने लगा और एक नाबालिग पर स्पर्म गिरा दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार रात दिल्ली मेट्रो की ‘रेड लाइन’ पर करीब आठ बजकर 30 मिनट पर इस शख्स ने मास्टरबेट किया। उस समय रक्षाबंधन का त्योहार होने के कारण ट्रेन के डिब्बे में काफी भीड़ थी। अधिकारियों ने बताया कि जब नाबालिग की मां को पता चला कि भीड़भाड़ के बीच डिब्बे में आरोपी ने मास्टरबेट कर स्पर्म उनकी बेटी पर गिरा दिया तो वह सीलमपुर स्टेशन पर उतर गईं। आरोपी मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसे दो यात्रियों ने पकड़ लिया और शाहदरा स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो अधिकारियों के हवाले कर दिया। इसके बाद स्टेशन अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी।

तब महिला को अश्लील इशारे
इससे पहले 10 अगस्त को दिल्ली के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर एक महिला को अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया था। 23 साल के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी की पहचान शिवम शर्मा के रूप में हुई। उसने बी.फार्मा किया था और एक फार्मास्युटिकल कंपनी के मार्केटिंग विभाग में काम करता था। पुलिस ने बताया था कि महिला तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन से मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन आ रही थी। महिला मंडी हाउस पर उतरी और प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अपने दोस्त का इंतजार करने लगी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर मौजूद आरोपी ने उसे अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए।

अधिकारी ने बताया कि महिला डर गई थी और उसने स्टेशन पर मौजूद CISF कर्मचारी से संपर्क किया। जब तक सीआईएसएफ कर्मचारी मौके पर पहुंचते आरोपी मेट्रो में सवार होकर भाग निकला। शिकायतकर्ता ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर घटना के बारे में पोस्ट किया, जिसके बाद पुलिस ने उससे संपर्क किया और मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पीड़िता ने आरोपी की पहचान कर ली। आरोपी बेगमपुर के राजीव नगर में रहता है। बाद में उसे पकड़ लिया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button