लाइफस्टाइल

मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा अब 9 दिसंबर को, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

भोपाल 

मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तारीखों में बदलाव किया गया था, जिसके बाद अब परीक्षा की नई तारीख का ऐलान किया गया है. नए नोटिस में बताया गया है कि परीक्षा अब 9 दिसंबर 2026 को होगी. पहले इसे 19 नवंबर 2026 को कराया जाना था, लेकिन बाद में टाल दिया गया. फिलहाल परीक्षा की तारीख बताई गई है, इसके लिए शिफ्ट टाइमिंग के साथ पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा. साथ ही मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी होंगे। 

कुल इतने पदों पर है भर्ती
मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इसके लिए 9 सितंबर 2026 को नोटिफिकेशन जारी हुआ था, जिसके बाद 22 सितंबर से आवेदन शुरू हुए और 7.5 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया. ये उम्मीदवार 19 नवंबर को परीक्षा देने के लिए तैयारी कर रहे थे, लेकिन तभी बताया गया कि परीक्षा की तारीख को टाल दिया गया है. कई उम्मीदवारों का लगा कि भर्ती को रद्द किया गया है, लेकिन बाद में ये साफ हो गया कि सिर्फ तारीख में बदलाव किया जा रहा है। 
 
इस वजह से बदलनी पड़ी तारीख
पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव इसलिए किया गया, क्योंकि इसी तारीख के आसपास एक दूसरी परीक्षा भी आ रही थी. दोनों परीक्षाओं की तारीख आपस में टकराने के चलते MPESB ने कांस्टेबल परीक्षा को आगे बढ़ाने का फैसला किया. अब उम्मीदवारों को परीक्षा की नई तारीख बता दी गई है। 
 
एडमिट कार्ड कब तक होंगे जारी?
MPESB की तरफ से कहा गया है कि एडमिट कार्ड जल्द ही esb.mp.gov.in पर जारी होंगे, लेकिन अभी पक्की तारीख नहीं बताई गई है. माना जा रहा है कि दिसंबर के पहले हफ्ते में कभी भी एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं.  एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने का समय आदि लिखा होगा। 

परीक्षा का पैटर्न और नॉर्मलाइजेशन  प्रक्रिया
एमपी पुलिस की यह लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में 2 घंटे की होगी. इसमें कुल 100 एमसीक्यू वाले सवाल पूछे जाएंगे, 100 नंबरों के होंगे. वहीं हर एक सवाल के लिए एक नंबर मिलेगा और कोई नेगेटिव मार्किंग इस परीक्षा में नहीं रखी गई है. सब पेपर में सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि और विज्ञान एवं सरल अंकगणित से प्रश्न शामिल होंगे. अगर परीक्षा एक से ज्यादा शिफ्ट में होती है, तो शिफ्टों के स्तर में अंतर के कारण अंकों में संतुलन लाने के लिए नॉर्मलाइजेशन लागू किया जाएगा. वहीं लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड परीक्षण, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। 

पोस्टिंग और वेरिफिकेशन से जुड़े नियम 
भर्ती नियमों के तहत चयनित आरक्षकों को उनके गृह जिले में पोस्टिंग नहीं दी जाएगी. आवेदन के समय उम्मीदवारों को प्रदेश के 55 जिलों में से अपनी पसंद की यूनिट चुनने का ऑप्शन दिया गया था और नियुक्ति के साथ ट्रांसफर के लिए संबंधित यूनिट में कम से कम 5 साल सेवा करना अनिवार्य होगा. चयनित उम्मीदवारों की तैनाती भोपाल, इंदौर और जबलपुर की शासकीय रेल पुलिस में भी की जाएगी. वहीं इस भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी अनिवार्य रहेगा। 

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

    एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले MPESB की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं. 
    अब होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें. 
    इसके बाद एमपी पुलिस जीडी कांस्टेबल 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें. 
    अब अपना 13 अंकों का एप्लीकेशन नंबर और दूसरी डिटेल डालें. 
    इसके बाद सबमिट करने पर स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा. 
    एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button