लाइफस्टाइल

UIDAI में पेड इंटर्नशिप का मौका, हर महीने मिलेगा 40 हजार रुपये तक स्टाइपेंड

पेड इंटर्नशिप करने के लिए अच्छी अपॉर्चुनिटी ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए आधार कंपनी यूआईएडीआई में इंटर्नशिप पाने का मौका है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI)अपने दिल्ली वाले रीजनल ऑफिस के लिए इंटर्न हायर कर रही है। इसके लिए योग्य अभ्यर्थी career.uidai.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऑनलाइन यह प्रोसेस शुरू हो गया है। यह इंटर्नशिप केवल काम सीखने का चांस नहीं बल्कि आपकी पढ़ाई पूरी होने के बाद अच्छे पैसे कमाने का भी जरिया बन सकती है क्योंकि इंटर्नशिप की अवधि के दौरान आपको स्टाइपेंड भी मिलेगा।

आधार के नाम से सभी लोग अच्छे से परिचित हैं, UIDAI कंपनी आधार के लिए ही स्थापित की गई है। इसका काम आधार नंबर जारी करने से लेकर उसके ऑथेंटिकेशन के लिए पॉलिसी, प्रोसेस और सिस्टम बनाना है। इस इंटर्नशिप में कैंडिडेट्स एक्सपर्ट के साथ इसी फील्ड से जुड़े काम करेंगे। इंटर्नशिप पूरी करने वाले स्टूडेंट्स को इसका सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

UIDAI इंटर्नशिप के लिए योग्यता क्या चाहिए?
यूआईडीएआई की यह इंटर्नशिप टेक्निकल और नॉन टेक्निकल फंक्शनल विंग के लिए है। दोनों के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है।

    टेक्निकल: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग/डेटा साइंस/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स या अन्य समकक्ष टेक्निकल फील्ड में बीटेक/एमटेक किया हो। जो स्टूडेंट्स तीसरे या चौथे सेमेस्टर में हैं, वो भी अप्लाई कर सकते हैं। या जिन्होंने ग्रेजुएशन कर ली है, वो 6 महीने के भीतर ही आवेदन के योग्य होंगे।
    नॉन टेक्निकल: कैंडिडेट के पास एमबीए या पीजीडीएम कि डिग्री होनी चाहिए। जो कैंडिडेट अभी पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें इंस्टीट्यूट द्वारा तय फॉर्मेट में इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करना होगा।

आधार इंटर्नशिप 2026 लास्ट डेट
कंपनी                             यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI)
इंटर्नशिप                         आधार टेक्निकल इंटर्नशिप 2026
सीटें                                   03 (टेक्निकल-02, नॉन टेक्निकल-01)
ऑफिशियल वेबसाइट           career.uidai.gov.in
अप्लाई करने की लास्ट डेट          8 दिसंबर 2026
इंटर्नशिप में अप्लाई करने का तरीका     ऑनलाइन
स्टाइपेंड कितना मिलेगा?     टेक्निकल फील्ड में ₹30000 और एमबीए, पीजीडीएम नॉन टेक्निकल में ₹40000 मंथली स्टाइपेंड मिलेगा
ऑफिस     दिल्ली, क्षेत्रीय ऑफिस

इंटर्नशिप में सेलेक्शन का क्राइटेरिया
इस इंटर्नशिप फील्ड से जुड़े विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल की तरफ से किया जाएगा। रीजनल ऑफिस (RO), टेक्निकल सेंटर या हेड ऑफिस के डीडीजी भी सेलेक्शन प्रोसेस में शामिल होंगे। यह समिति अभ्यर्थियों के स्क्रीनिंग से लेकर चयन, इंटरव्यूकी प्रक्रिया तक पूरी करेगी। कैंडिडेट्स के ऑनलाइन या ऑफलाइन इंटरव्यू लिए जा सकते हैं। लेकिन साक्षात्कार होंगे ही यह फैसला तय समय ही लिया जाएगा। इंटरव्यू के लिए कोई भी ट्रैवल अलाउंस नहीं दिया जाएगा। कैंडिडेट को पूरा प्रोसेस में अपना खर्च खुद ही उठाना होगा।

UIDAI इंटर्नशिप में अप्लाई करने का तरीका
जो भी अभ्यर्थी इस इंटर्नशिप में अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें अपना एप्लिकेशन फॉर्म और बायोडेटा भरकर तैयार करना होगा। इसके बाद इसे dd2.rodelhi@uidai.net.in या asoadmin.rodelhi@uidai.net.in पर भेजना होगा। यह ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। इसके लिए कोई भी फिजिकल यानी कागजी आवेदन नहीं लिए जाएंगे। अगर कोई भी जानकारी अलग से है, तो उसे आवेदन फॉर्म में संख्या 12 वाले कॉलम में भर दें। जो स्टूडेंट अभी कॉलेज में पढ़ रहे हैं, उन्हें अपने संस्थान के नियमों के हिसाब से भी इस इंटर्नशिप में आवेदन करना होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button