छत्‍तीसगढ़

9 माह में तीसरी बार प्रदेश पहुंची प्रियंका गांधी

भिलाई

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। रायपुर पहुंची प्रियंका का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर स्वागत किया। दोपहर 12 बजे वो भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला समृद्धि सम्मेलन में भाग लेंगी। राष्ट्रीय महासचिव का इस साल का यह तीसरा दौरा है।

मेफेयर रिजॉर्ट में प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सीएम भूपेश, टीएस सिंहदेव, पीसीसी चीफ बैज मौजूद हैं। मौसम साफ होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद वे सड़क रास्ते से होकर भिलाई पहुंचेंगी।

प्रियंका गांधी का ये कार्यक्रम विधानसभा चुनाव की दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। प्रदेश की 98 लाख महिला वोटर्स को साधने की जिम्मेदारी इन्हें दी गई है। कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है।

डेढ़ लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद

कार्यक्रम स्थल पर लगभग 5-6 लाख स्क्वायर फीट का पंडाल और डोम शेड बनवाया गया है। सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल भी किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से करीब 1 लाख 50 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। पंडाल के बाहर भी लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। ताकि अधिक लोग आने पर वे आसानी से प्रियंका का भाषण सुन और देख सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button